बेतिया में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, फोरलेन से जुड़ेगी लिंक रोड..
बेतिया :बेतिया शहर में सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बस स्टैंड परिसर से लेकर मुख्य अरेराज सड़क तक अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का पीला पंजा चला। इस दौरान बुलडोजर की मदद से करीब 15 से 20 अवैध मकानों और निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी
.तिया :बेतिया शहर में सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बस स्टैंड परिसर से लेकर मुख्य अरेराज सड़क तक अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का पीला पंजा चला। इस दौरान बुलडोजर की मदद से करीब 15 से 20 अवैध मकानों और निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत बस स्टैंड से होकर हजारी पशु मैदान, पुलिस लाइन, आईटीआई चेक पोस्ट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार इस लिंक रोड को फोरलेन सड़क से जोड़ा जाएगा, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो सकेगी।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस इलाके में अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सड़क संकरी होने की वजह से बड़े वाहनों के आवागमन में भी काफी परेशानी होती थी। अब सड़क चौड़ी होने और फोरलेन से जुड़ने के बाद शहरवासियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण और चौड़ीकरण से शहर के विकास को गति मिलेगी, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी
प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।